फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of breaking the lock and occupying the rooms, FIR registered

Haridwar News: ताला तोड़कर कमरों पर कब्जे का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the lock and occupying the rooms, FIR registered
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कमरों का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15-20 लोगों ने मिलकर कमरों का ताला तोड़ा, किरायेदार का सामान बाहर फेंक दिया और कमरों पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरीशचंद्र शर्मा पुत्र लज्जाराम निवासी पीपल वाली गली भूपतवाला ने बताया कि उनकी जमीन अहबाबनगर अहमदपुर कड़च्छ ज्वालापुर में है। उन्होंने किराये पर देने के उद्देश्य से वहां दस कमरे बनवाए हुए हैं। इनमें से दो कमरों में लंबे समय से किरायेदार रह रहे थे। आरोप है कि 27 फरवरी को दोपहर के समय भूपेंद्र अपने 15-20 साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद किरायेदार का सामान बाहर फेंककर कमरों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed