फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused in teenage rape and blackmail case surrenders.

Haridwar News: किशोरी दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 20 Sep 2026 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Accused in teenage rape and blackmail case surrenders.
बरेली के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

- वीडियो वायरल के नाम पर ब्लैकमेल कर एक लाख लेने का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फंसे युवक ने रविवार को कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बीते तीन सितंबर को एक महिला ने कनखल कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि गौरव कुमार निवासी थाना शाही बरेली हाल जगजीतपुर ने पहले उसकी नाबालिग बेटी से दोस्ती की और उसे विश्वास में लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो और वीडियो बना लिए। इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि डर के चलते किशोरी ने गौरव को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद पैसों की मांग करता रहा। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और हरिद्वार में अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी रविवार को कनखल कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed