फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested for culpable homicide by brick-hitting

Haridwar News: ईंट से हमला कर युवक की गैर इरादतन हत्या में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for culpable homicide by brick-hitting
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी में मामूली कहासुनी के बाद हुए युवक को ईंट से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि नीरज सक्सेना निवासी निर्मला छावनी ने तहरीर दी थी कि उनका भाई दीपक सक्सेना पुत्र मुन्नालाल सक्सेना 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर था। इसी दौरान सौरभ कौरी निवासी निर्मला छावनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि विवाद बढ़ने पर गुस्साए सौरभ ने पास में पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एम्स ऋषिकेश में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 25 अप्रैल को दीपक सक्सेना ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन




सीओ ने बताया कि रविवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। एसएचओ कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी सौरभ कौरी को हिल बाईपास पास सड़क स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपक ने उसे गाली दी थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने गुस्से में ईंट से हमला किया था। घटना के बाद जब उसे दीपक की मौत की जानकारी मिली तो वह डरकर जंगल में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed