{"_id":"6ad0bb28ec7e0b6814051e1e","slug":"accelerate-preparations-safety-is-the-top-priority-maharaj-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5353-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : तैयारियों में तेजी लाएं, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : तैयारियों में तेजी लाएं, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : महाराज
विज्ञापन
फोटो :
- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कुंभ 207 की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन में बैठक कर हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया।
सतपाल महाराज ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने को कहा। भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल पर ध्यान देने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुंभ की सुविधाओं का लाभ हरिद्वार को वर्षभर मिलना चाहिए।
पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर व्यापक कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। बसों और ट्रेनों के संचालन की ठोस योजना बनाकर प्रचार-प्रसार करने को कहा। भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने पर्याप्त पार्किंग स्थलों के विकास और शटल बस सेवाओं पर भी जोर दिया। कुंभ क्षेत्र की सड़कों, मंदिरों और घाटों तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और प्रमुख घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए रैंप तथा पर्याप्त चेंजिंग रूम उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने को कहा गया। अस्पतालों, एंबुलेंस, दवाओं और चिकित्साकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज निस्तारण और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था पर जोर दिया गया। पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी और जल की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। मेलाधिकारी सोनिका ने बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की जानकारी दी। हरिद्वार के जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।