{"_id":"6836079e91a345961406fa77","slug":"absconding-accused-arrested-in-rape-case-of-minor-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133425-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, मामला वर्ष 2024 में सामने आया था, जब एक महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ने किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी फरार चल रहा था।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगाई गई। गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार आरोपी आलम उर्फ जुबेर निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।