{"_id":"5774157e4f1c1bde3a79b58e","slug":"aaya-saamane-another-victim-of-the-swindle-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का एक और शिकार आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का एक और शिकार आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पाकिस्तान की जेल में मौत का शिकार हुए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह के हाथों ठगी का शिकार हुआ एक और पीड़ित सामने आया है। बलदेव सिंह ने ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति के अलावा भगवानपुर के डाडली निवासी हरफूल सिंह से जमीन की धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपये ठग लिए थे। बुधवार को पीड़ित हरफूल ने दलबीर कौर से मुलाकात की।
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली में अपने पति बलदेव सिंह के खिलाफ उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जुलाई-2015 से रोशनाबाद जेल में बंद बलदेव सिंह ने शारदा नगर निवासी देवराज चौहान के बेटे अश्वनी और पंकज को वर्ष 2002 में तिलकपुरी, भोगपुर की एक जमीन का बैनामा किया था। लेकिन जमीन मौके पर पाई नहीं गई। बलदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही उसके हाथों ठगी का एक और मामला सामने आया है। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर से मिलने पहुंचे डाडली निवासी हरफूल सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उसे बलदेव सिंह से बॉडीटीप निवासी साबिर ने मिलवाया था। 45 बीघा जमीन का बैनामा 10 लाख रुपये में होने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। उसके बाद से वह चकबंदी विभाग में ही मुकदमा लड़ते आ रहे हैं। दलबीर कौर ने बताया कि हरफूल के साथ धोखाधड़ी में भी बलदेव के साथ सविंद्र कौर सहित उसके कई साथी शामिल हैं। वह जल्द मीडिया के सामने बलदेव का पूरा सच रखेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
सीएम से मिलकर दर्ज कराया मुकदमा
दलबीर कौर ने बताया कि देवराज चौहान के उनके घर पहुंचने पर नाम का गलत इस्तेमाल होने की जानकारी मिली है। उसके बाद वह हरिद्वार पहुंची और पिछले हफ्ते रुड़की में एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूरा मामला बताया। सीएम से मदद मांगने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
इनसेट
कागजों से होती रही ठगी
बलदेव सिंह लक्सर के एक पेट्रोल पंप पर लंबे समय तक मैनेजर रहा है। उसने यहीं नौकरी करने के दौरान कागजों का फर्जीवाड़ा कर कई लोगों को अपना शिकार बनाया। देवराज व हरफूल के अलावा जगाधरी हरियाणा निवासी मोहित से भी ठगी की बात सामने आ रही है।