{"_id":"618fd022ad37e37da325b337","slug":"aap-will-agitate-against-new-mining-policy-haridwar-news-drn395970974","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई खनन नीति के खिलाफ आंदोलन करेगी आप पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई खनन नीति के खिलाफ आंदोलन करेगी आप पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड से अध्यक्ष प्रशांत राय ने उत्तराखंड सरकार की नई खनन नीति का विरोध करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के दबाव में आकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। खनन नीति रद्द नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।
आप की बैठक में प्रशांत राय ने कहा कि पहले हरिद्वार में गंगा से 1.5 किलोमीटर एवं अन्य राज्यों में एक किलोमीटर की दूरी पर खनन करने की अनुमति थी। इसमें बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में एक किलोमीटर एवं अन्य स्थानों पर 500 मीटर की दूरी पर खनन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे साफ जाहिर होता है की भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल धन कमाना है। आम आदमी पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है।
प्रशांत राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने लोकलुभावन घोषणाओं की भरमार कर दी है। लेकिन प्रदेश की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। जनता भाजपा के हकीकत जान चुकी है और विधानसभा में जवाब भी देगी। बैठक में जिला सोशल प्रभारी पुलकित गोयल, रानीपुर अध्यक्ष पवन ठाकुर, रानीपुर उपाध्यक्ष पवन धीमान, जिला अध्यक्ष युवा रणधीर सिंह, अमरजीत सिंह राव, जुबेर शाहनवाज अली, सनोबर अंसारी, अनीश यादव, सुजीत गुप्ता, अनूप मेहता, रघुवीर सिंह पवार, अजय राय, मुकेश चौधरी, महावीर, दीप्ति चौहान, आकाश चौहान, राकेश लोहाट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।