फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man who had reached Haridwar was reunited with his family

Haridwar News: हरिद्वार पहुंचे युवक को परिजनों से मिलाया

Wed, 07 Jan 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 07 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
A young man who had reached Haridwar was reunited with his family
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, मानसिक रूप से कमजोर था युवक
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने प्रयागराज से भटककर हरिद्वार पहुंचे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि छह जनवरी की सुबह जटवाड़ा पुल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। मौके पर तैनात कांस्टेबलों ने उससे नाम-पता पूछा। युवक ने अपना नाम प्रमोद सोनी बताया, लेकिन बातचीत के दौरान वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ। पुलिस उसे कोतवाली ज्वालापुर लेकर आई। थाने में पूछताछ करने पर सोनी ने अपने पिता का नाम राजेश सोनी और निवास प्रयागराज बताया। इसके बाद प्रयागराज थाना से संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि परिजनों ने एक जनवरी 2026 को उसके बिना बताए घर से चले जाने की मौखिक सूचना दी थी। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। प्रमोद के पिता ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर घर से भटक जाता है। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर प्रमोद सोनी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed