{"_id":"68545802f370f6f6c709f3f1","slug":"a-young-man-went-missing-after-drowning-while-bathing-in-ganga-canal-no-clue-found-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-134422-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगनहर में नहाते समय डूबकर युवक लापता, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगनहर में नहाते समय डूबकर युवक लापता, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीम बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल ने बताया कि गंगनहर में डूबे युवक की पहचान अमन सिंह (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नरपत नगर कानपुर यूपी के रूप हुई है।
अमन सिंह अपने साथी शरद प्रताप निवासी इटावा मैनपुरी, नागेन्द्र प्रताप निवासी कानपुर, आदित्य निवासी दौलतपुर कानपुर, भूपेंद्र निवासी नवोदय नगर सिडकुल मूल कानपुर के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। परिजनों को सूचना दे दी गई। नहर में खोजबीन की जा रही है।