{"_id":"69d24ddf24a74d158f05d9f1","slug":"a-young-man-from-bageshwar-drowned-while-bathing-in-the-ganga-and-went-missing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147019-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्तऋषि। उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में रह रहा बागेश्वर निवासी युवक गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार, नवीन चंद पाठक (26) निवासी बागेश्वर यहां विवेकस्थली आश्रम भागीरथी नगर भूपतवाला में रहकर करीब तीन महीने से पूजा-पाठ सीख रहा था। शनिवार देर शाम नवीन परमार्थ घाट पर पूजा अर्चना करने के बाद स्नान करने लगा। बताया गया कि पहली बार डुबकी लगाई और बाहर आ गया। फिर दूसरी बार भी ऐसे ही किया, लेकिन जब तीसरी बार नहाने के लिए गंगा में उतरा तो वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और गंगा में डूबकर हो लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। रविवार को भी खोजबीन की गई मगर शाम तक पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की जा रही है।