फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A woman fell down from Mansa Devi hill while trying to take a selfie

Haridwar News: सेल्फी लेने के चक्कर में मनसा देवी पहाड़ी से नीचे गिरी महिला

Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
A woman fell down from Mansa Devi hill while trying to take a selfie
- शनिवार सुबह मनसा देवी मंदिर के पीछे छतरी प्वाइंट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- पुलिस ने भेजा अस्पताल, गंभीर हालात में किया हायर सेंटर रेफर
नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह मनसा देवी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर एक महिला श्रद्धालु सेल्फी लेने के चक्कर में पहाड़ से करीब 70 मीटर नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इससे पहले दिल्ली की एक गर्भवती महिला भी इसी स्थान से नीचे गिरी थी, जिसका शव पिछले चार दिन पहले ही बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की सुबह की है। रेशु (28) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर यूपी घूमने के लिए हरिद्वार आई थी। शनिवार की सुबह वह मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि महिला मनसा देवी मंदिर के पीछे छतरी प्वाॅइंट के पास सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिर गई। वह करीब 70 मीटर नीचे सड़क पर अटकी। महिला के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन प्रभाग की टीम और नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




पुलिस व वन प्रभाग के कर्मियों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला अकेली दर्शन करने के लिए आई थी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। महिला का उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने पर महिला से पूछताछ में गिरने का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed