Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A vagabond attacked a Nepali youth with a knife at the railway station

Haridwar News: रेलवे स्टेशन पर फक्कड़ ने नेपाली युवक पर चाकू से हमला किया

Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A vagabond attacked a Nepali youth with a knife at the railway station
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर शुक्रवार शाम शराब पीने के लिए हुए विवाद में एक फक्कड़ ने नेपाल निवासी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के गाबिस नंबर-3 आंचल भीरी निवासी भीमा पुत्र महावीर शुक्रवार शाम रोडवेज बस अड्डे पर बैठा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक फक्कड़ से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि भीमा ने फक्कड़ के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद भीमा वहां से भागकर रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट बिल्डिंग के पास पहुंच गया। वार से गुस्साए फक्कड़ ने भी उसका पीछा किया और रेलवे स्टेशन परिसर में चाकू से भीमा पर कई वार कर दिए। हमला होते ही भीमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर पाठक ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed