{"_id":"68fbc0ea442fd0fc55081a62","slug":"a-stone-was-thrown-at-a-qawwal-at-a-businessmans-sons-wedding-injuring-his-head-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-139883-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कारोबारी के बेटे की शादी में कव्वाल पर फेंका पत्थर, सिर में लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कारोबारी के बेटे की शादी में कव्वाल पर फेंका पत्थर, सिर में लगी चोट
विज्ञापन
सलेमपुर गांव में एक नामी कारोबारी के बेटे की शादी समारोह में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान मशहूर कव्वाल अनीस साबरी पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे सिर पर लगने से कव्वाल घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह में कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके लिए मशहूर कव्वाल अनीस साबरी को बुलाया गया था। बताया गया है कि कार्यक्रम शुरू होने के दौरान अचानक बिजली चली गई। इसी मौके का फायदा उठाकर भीड़ में मौजूद किसी शरारती व्यक्ति ने पत्थर फेंककर कव्वाल अनीस साबरी को निशाना बनाया। पत्थर सिर पर लगते ही वह घायल हो गए और पूरे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रानीपुर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने इस संबंध में बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभी तक इस घटना के संबंध में कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।