फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed in the case of the death of a factory worker.

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 16 Dec 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of the death of a factory worker.
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुआ था हादसा, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में हुई फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोहित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी सेक्टर-5ए लेबर कॉलोनी बीएचईएल रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अंकित कुमार सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पीएनबी बैंक सेक्टर-4 के पास दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed