{"_id":"6a6741fe43d03a832c087011","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-truck-driver-in-the-case-of-the-death-of-a-young-man-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-151954-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धनौरी। ट्रक की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विरमपाल निवासी झिड़ियान ग्रांट कोतवाली भगवानपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मोनित कुमार (19) 25 जुलाई की सुबह अपने साथियों के साथ मजदूरी करने गया था। दोपहर में उनकी बेटे से मोबाइल पर बात भी हुई थी। शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि धनौरी स्थित सैनी ढाबे के सामने सड़क हादसे में मोनित गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।