फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A moving car caught fire, the driver saved his life by jumping out.

Haridwar News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 05 Jul 2026 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire, the driver saved his life by jumping out.
श्यामपुर। नजीबाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते-ही-देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर यातायात नियंत्रित करते हुए सुरक्षा घेरा बनाया, जबकि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे लक्सर से टाटवाला श्यामपुर जा रही कार रसियाबड़ के पास पहुंची तो अचानक उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवे पर यातायात को नियंत्रित कर अन्य वाहनों को सुरक्षित निकाला और आग की चपेट में आने से बचाया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने वाहन चालकों से यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की तकनीकी जांच और सर्विसिंग कराने की अपील की है। साथ ही इलेक्ट्रिकल वायरिंग और फ्यूल लाइन की नियमित जांच कराने व वाहन में अग्निशामक यंत्र रखने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या फायर ब्रिगेड को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed