फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man dressed as a Kanwar pilgrim snatched the chain from a woman's neck

Haridwar News: कांवड़ यात्री के भेष में आकर महिला के गले से झपटी चेन

Sat, 19 Jul 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A man dressed as a Kanwar pilgrim snatched the chain from a woman's neck
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास शुक्रवार को एक महिला से चेन लूट ली। आरोपी कांवड़ यात्री की वेश में था और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शिवलोक कॉलोनी भभूतावाला बाग निवासी ममता यादव गंगा के दर्शन के लिए जा रही थीं। भगत सिंह चौक के पास पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले की चेन झपट ली। आरोपी ने चेन झपटकर भागने की कोशिश की, लेकिन ममता यादव ने साहस का परिचय देते हुए उसका विरोध किया। लुटेरे से भिड़ते हुए खींचातानी की। इस दौरान महिला के गले पर खरोंचें भी आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बदहवास हालत में महिला तुरंत पास ही चंद्राचार्य चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed