फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A huge fire broke out in a junkyard, the stuff kept inside burnt to ashes

Haridwar News: कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर रखा सामान जलकर राख

Sun, 13 Apr 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a junkyard, the stuff kept inside burnt to ashes
हरिद्वार/सिडकुल। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। अंदर रखा सामान को आग ने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की उठती लपटें और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। अग्निशमन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। दादूपुर गोविंदपुर में कामिल के कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और अंदर रखा प्लास्टिक, गत्ता व अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुआं दूर तक जाने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। आसपास बने मकानों की छतों पर चढ़कर पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। आग से गोदाम के अंदर भरा पड़ा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
आसपास के घरों में घुसा धुआं
आग की लपटें और धुआं आसपास के घरों तक पहुंचना शुरू हो गया था। धुआं घरों में घुसने से लोगों को सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ी। आग भी आसपास के घरों तक पहुंचने वाली थी। समय रहते दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। तब आग को फैलने से रोका गाय।
------------------------

पहले भी गोदामों में लग चुकी है भीषण आग
दादूपुर गोविंदपुर में कबाड़ के गोदाम में आग लगने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कबाड़ के गोदामों में भीषण आग लग चुकी है। पिछले साल भी रात में एक साथ कई गोदामों में भीषण आग लग गई थी। अब भी आधी रात से अधिक समय तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया था। आसपास के घर भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे। लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई थी।
---------------------------
घनी आबादी के बीच बनाए हुए हैं कबाड़ के गोदाम
नियमों को ताक पर रखकर कबाड़ के गोदाम घनी आबादी क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। दादूपुर गोविंदपुर, सुमननगर और आसपास में एक ही नहीं बल्कि तमाम कबाड़ के गोदाम चल रहे हैं। प्रशासन भी इन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। अग्निशमन विभाग से भी किसी के पास एनओसी तक नहीं है। ऐसे में तमाम सवाल प्रशासन और अग्निशमन विभाग पर भी खड़े हो रहे हैं।
--------------------------

कबाड़ी के गोदाम के अंदर आग लगी थी। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। गोदाम के अंदर प्लास्टिक, पन्नी आदि भरा हुआ था।
- बीरबल सिंह, अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed