{"_id":"573cb4994f1c1b3e65ac7c3c","slug":"a-fire-burns-ten-wheeler","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दस दोपहिया वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दस दोपहिया वाहन जले
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 18 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल में मिशन अस्पताल के पास मनोहरपुरम के अपार्टमेंट के बी ब्लाक में भूतल में बिजली के तारों में उठी चिंगारी से आग लग गई। आग वहां पर खड़े दोपहिया वाहनों ने पकड़ ली। जिसमें दस वाहन जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के तीन वाहनों से आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग पर अपार्टमेंट में लगने से पहले ही काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अपार्टमेंट की बिजली काट दी।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को तीन बजे मनोहरपुरम में बने अपार्टमेंट के बी ब्लाक में बिजली सप्लाई बोर्ड में चिंगारी उठने लगी। तेज आवाज के धमाकों के साथ देखते ही देखते बोर्ड में आग लग गई। इतने में लोग कुछ समझ पाते वहां पर खड़े दो पहिया वाहनों ने आग पकड़ ली। मिनटों में आग फैल गई और वहां पर 6 एक्टिवा, 2 स्कूटर, 2 बाइक ने आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना अग्निशमन मायापुर केंद्र पर दी। सूचना मिलते ही तीन बड़ी गाड़ियों को लेकर अग्निशमन के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पर पाया जा सका। अग्निशमन मायापुर केंद्र के अधिकारी दानीराम ने बताया कि आग बिजली सप्लाई के मैन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट में फाल्ट आने से हुई है। नुकसान के आकलन की जांच की जा रही है। कनखल थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि 10 दो पहिया वाहन फुंके है। लापरवाही के मामले में अपार्टमेंट मालिक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
------------------
अपार्टमेंट में ओवरलोडिंग से हो रही समस्या
हरिद्वार। अपार्टमेंट हो या बहुमंजिला मकान, गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीश्नर लगा लिए गए है। लेकिन पुराने अपार्टमेंट या मकानों में कम क्षमता के बिजली सप्लाई को तार लगे हुए है। यह तार ओवर लोडिंग नहीं झेल पाते है। दूसरे इस समय भीषण गर्मी में वोल्टेज भी कम हो जाते है और लोड बढ़ते से तारों की रबड़ गर्म होकर पिघल जाती है। पिघलने पर दो फेज के तार आपस में मिल जाने से आग लगनी लाजमी है।
विज्ञापन