फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A cloth merchant in Jwalapur Kotwali area has accused

Haridwar News: दंपती पर 9.12 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
A cloth merchant in Jwalapur Kotwali area has accused
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की प्रकरण की जांच
विज्ञापन

I

I
I

Iपीड़ित बोला-दंपती पैसा लेकर कर रहा विदेश भागने की तैयारी
I

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने दंपती पर 9.12 लाख से ज्यादा की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि दंपती पैसा लेकर विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दपंती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विकसित गोयल निवासी इंद्रा नगर कॉलोनी देहरादून ने शिकायत देकर बताया कि उनकी रुद्रा एजेंसी नाम से कपड़े की फर्म है। बताया कि उनकी फर्म पिछले कई सालों से मॉडल कॉलोनी स्थित पिंक एन परपल की संचालिका गरिमा अहुजा मदान और उनके पति साक्षत मदान को कपड़े दे रही थी। दंपती पर उनकी फर्म के करीब 9.12 लाख रुपये बकाया है। आरोप है कि दो सितंबर को उनके कर्मचारी बकाया रकम लेने गए तो दंपती ने देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन




आरोप है कि उनके साथ आए कर्मचारियों के साथ पति-पत्नी ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। विकसित ने बताया कि गरिमा ने जीएसटी नंबर भी सरेंडर कर दिया है और अब दोनों रकम हड़पने के बाद विदेश भागने की फिराक में हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed