फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against female head and school manager made fake educational certificate Haridwar Uttarakhand

Haridwar: महिला प्रधान और स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज, साजिश कर बनाया कक्षा-8 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र

Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। इसमें ग्राम भोगपुर ब्लाॅक लक्सर से निर्वाचन कार्यालय रोशनाबाद में संतोष कुमारी ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया था। संतोष चुनाव में जीत गईं। अब साजिश कर कक्षा-8 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाए जाने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Case filed against female head and school manager made fake educational certificate Haridwar Uttarakhand
court hammer

विस्तार

पंचायत चुनाव में लक्सर की ग्राम प्रधान की ओर से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र निर्वाचन कार्यालय में दाखिल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में भोगपुर महिला ग्राम प्रधान, ज्वालापुर के स्कूल प्रबंधक और उप प्रधानाध्यापक को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सचिन कुमार निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। इसमें ग्राम भोगपुर ब्लाॅक लक्सर से निर्वाचन कार्यालय रोशनाबाद में संतोष कुमारी निवासी ग्राम भोगपुर ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


इसमें शैक्षणिक योग्यता कक्षा-8 उत्तीर्ण दर्शाते हुए ज्वालापुर मोहल्ला कड़च्छ स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल से जारी अंकतालिका, टीसी और अन्य प्रमाणपत्रों के साथ शपथपत्र दाखिल किया था। संतोष चुनाव में जीत गईं। आरोप लगाया कि संतोष ने आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक गोपाल विरमानी, उप प्रधानाध्यापक के साथ साजिश कर कक्षा-8 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चुनाव 2024: धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा...यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे सीएम

बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी की ओर से गठित कमेटी ने आदर्श जूनियर हाईस्कूल के अभिलेखों की जांच की थी। तब खुलासा हुआ कि संतोष ने स्कूल के अभिलेखों में फर्जी प्रवेश दर्शाया है और कक्षा आठ में उत्तीर्ण दर्शाते हुए स्कूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र फर्जी रूप से तैयार करवाया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed