{"_id":"69b15c0a236842a12702e848","slug":"a-case-has-been-filed-against-a-relative-for-allegedly-stealing-his-car-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145968-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार हड़पने का आरोप, रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार हड़पने का आरोप, रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 11 Mar 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर कार हड़पने और दो लाख रुपये की रकम न लौटाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चार वर्ष पहले उसने अपनी कार 2.50 लाख रुपये में बेची थी लेकिन केवल 50 हजार रुपये ही दिए। शेष रकम मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार ग्राम सिक्का सिलावर, थाना आदर्शमंडी जिला शामली यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार मायाराम निवासी अजीतपुर, कनखल को करीब चार वर्ष पूर्व अपनी कार 2.50 लाख में बेचने का सौदा किया था। मायाराम ने कार लेने के समय केवल 50 हजार नकद दिए और शेष दो लाख रुपये दो माह में देने की बात कही लेकिन समय बीतने के बाद भी बाकी रकम नहीं दी। आरोप है कि कई बार पैसे मांगने के बावजूद वह टालमटोल करता रहा। आठ मार्च को जब उन्होंने दोबारा संपर्क कर पैसे मांगे तो मायाराम ने गाली-गलौज करते हुए पैसे और कार वापस न करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने खुद को उत्तर प्रदेश का बदमाश बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।