फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A bewildered traveler, many could not

त्री हुए परेशान, कई नहीं कर पाए भोजन

Wed, 09 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 09 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अचानक पांच सौ और एक हजार के रुपये बंद होने से धर्मनगरी में अफरा-तफरी रही। नोट बंद होने से गुजरात के यात्री सीजन में ब्रेक लग गया। इससे यहां अस्थि प्रवाह और कर्मकांड करने आए यात्री काफी परेशान रहे। स्थिति यह रही कि पूजा सामग्री खरीदने के लिए भी छोटे नोट नहीं मिल पाए।

इन दिनों गुजराती यात्रियों की भारी भीड़ हरिद्वार में थी। सभी यात्री बड़े नोट लेकर यात्रा पर आए थे। मंगलवार की शाम से अचानक बड़े नोट बंद होने की घोषणा के बाद यात्री होटलों पर भोजन तक नहीं कर पाए। दुकानदारों ने बड़े नोट लेने से साफ मना कर दिया। गुजरातियों को लेकर सौ से अधिक बसें मंगलवार को हरिद्वार में थी। अब केवल तीन-चार बसें ही नजर आ रही हैं। गुजराती यात्री घरों की ओर रवाना हो गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर बड़े नोटों का प्रचलन पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रहा। बाद में रेलवे मंत्रालय से निर्देश आने के बाद टिकट मिले, लेकिन पांच सौ से नीचे की धनराशि वालों से खुले नोट मांगे गए। परिणाम स्वरूप अनेक यात्री बिना टिकट के गाड़ी में सवार हो गए। हरिद्वार के रेस्त्राओं पर किसी ने भी पांच सौ का नोट नहीं लिया। शाम तक यात्री धर्मनगरी से निकल गए।
विज्ञापन


गंगा तटों पर कर्मकांड के लिए आने वाले यात्रियों को भी भारी कठिनाई हुई। पूजा और कर्मकांड के लिए सामग्री बेचने वाले दुकानदार छोटे नोटों की मांग कर रहे थे।  गंगा के घाट पर पंड़ितों को देने के लिए कम ही यात्रियों के पास छोटे नोट उपलब्ध थे। अलबत्ता पुरोहितों ने यजमानों से बड़े नोट भी ले लिए। कई यात्री भोजन के लिए पंड़ों से छोटे नोट मांगते रहे। पुरोहितों का अनुमान है कि अब अगले कुछ दिनों तक यात्रियों की आमद कम रहेगी। जब तक बैंकों से लेनदेन विधिवत नहीं होता तब तक धर्मनगरी भी संकट बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed