{"_id":"12-69981","slug":"Haridwar-69981-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"1900 से अधिक छात्रों को मिलेगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1900 से अधिक छात्रों को मिलेगी डिग्री
Haridwar
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में 1900 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। डिग्री पाने के इस ऐतिहासिक पल को अपने जीवन में शामिल करने के लिए छात्र बेताब हैं।
डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को ही दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की जाएगी। रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा होने के बाद शाम साढ़े चार बजे से दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की जाएगी। जिसमें सभी छात्रों का शामिल होना अनिवार्य होगा। वार्षिक दीक्षांत समारोह प्रेस समिति के संयोजक डा. नागेंद्र कुमार ने बताया कि समारोह की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और शाम को कार्यक्रम की रिहर्सल होगी।
विहान को मिलेगा प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का खाका तैयार हो चुका है। विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित होने छात्रों के नामों का चयन हो चुका है। समारोह में विहान जैन को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, शशांक शेखर को डायरेक्टर्स गोल्डमेडल मिलेगा। वहीं द प्रेसीडेंट्स ऑफ इंडिया डा. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल गुंजन मुंदधरा को दिया जाएगा।