फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिशु बदलने की सूचना पर हंगामा

शिशु बदलने की सूचना पर हंगामा

Sat, 07 Sep 2013 05:36 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 07 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महिला अस्पताल में एक ही समय पैदा हुए शिशु बदलने की भ्रामक सूचना पर एक परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन जब भ्रांति दूर हुई तो मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में सुबह साढ़े सात बजे चार मिनट के अंतराल पर दो शिशु पैदा हुए। इनमें एक लड़का व लड़की पैदा हुई। नर्स ने लड़के की सूचना सुमन पत्नी जागेश (कोटला, संतोष, थाना प्रेमनगर देहरादून) हाल निवासी इंद्राबस्ती, बिजली घर के पास, हरिद्वार को दी। लड़की होने की जानकारी रानी (पत्नी मुकेश निवासी बैरागी कैंप पूर्व निवासी दरभंगा बिहार) को दे दी। लड़की की सूचना मिलते ही मुकेश की मां ऊषा ने अपनी बहू को लड़का पैदा होने की बात कही। साथ ही नर्स पर लापरवाही व बच्चा बदलने का आरोप भी लगा दिया। इस पर मुकेश के साथ आए अन्य लोग भी हंगामा करने लग गए। मामला का हल न निकलने पर मुकेश ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने एक दारोगा को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। दारोगा ने दोनों पक्षों और डाक्टरों को सुनने के बाद डीएनए जांच की बात कही। दोनों पक्षों से तहरीर देने को कहा। इसी बीच मुकेश अपनी बात से पलट गया और लड़की होने की बात स्वीकार कर ली। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की गलतफहमी दूर हो गई है। दोनों परिवार से लिखित में लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
बच्चा पैदा होते ही वह उसके पैर की छाप संबंधित पर्चे पर लेते हैं। अस्पताल नर्स सक्रियता से अपना कार्य करती है। ऐसे में बच्चा बदलने का सवाल ही नहीं उठता। एक पक्ष में भ्रम हो गया था, जो बाद में मान लिया गया। अब किसी में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भावना पाल, अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed