{"_id":"12-69410","slug":"Haridwar-69410-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल फ्रेंड को लेकर छात्रों मे चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल फ्रेंड को लेकर छात्रों मे चले लाठी-डंडे
Haridwar
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। एक पब्लिक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में दुर्गा चौक पर जमकर लाठी-डंडे चले। घटना दोपहर की है। स्कूल के दो छात्र गुटों के करीब 12 छात्र छह बाइकों पर सवार होक र दुर्गा चौक पर पहुंचे। दोनों छात्र गुटाें के बीच गर्ल फ्रेंड को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। दुर्गा चौक पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और फिर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसके बाद छात्रों ने लाठी-डंडे और चेन से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में दो छात्रों के सिर फूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। खींचातानी और मारपीट में तीन छात्रों के कपड़े फट गए। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। लोगाें ने छात्रों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन