फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   घट रहे आने वाले पीड़ित

घट रहे आने वाले पीड़ित

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर आपदा पीड़ितों के आने का सिलसिला अब कम हो गया है। शुरुआती दिनों में पीड़ितों की संख्या सैकड़ा पार कर गई थी लेकिन इस समय दहाई के अंक पर अटक गई है। अब शिविरों के आसपास लापता पीड़ितों के परिजन ही नजर आ रहे हैं। इनमें किसी के हाथ लापता परिजन की फोटो है तो किसी का मायूस सा चेहरा अपनों को ढूंढता नजर आता है।
विज्ञापन

17 जून को केदारनाथ में आई आपदा के बाद देश के विभिन्न राज्यों ने रेलवे स्टेशन पर आपदा पीड़ितों के लिए सहायता शिविर खोले थे। सबसे पहले 20 जून को महाराष्ट्र सरकार ने शिविर स्थापित किया था। उसके अगले दिन गुजरात सरकार ने शांतिकुंज में शिविर लगाया। राजस्थान सरकार की ओर से भल्ला कालेज में शिविर स्थापित किया। कर्नाटका सरकार की ओर से बस अड्डे पर और 24 जून को बिहार, मध्यप्रदेश और ओडिसा सरकार की ओर से रेलवे स्टेशन पर शिविर लगाया। शुरूआत में इन शिविरों में पीड़िताें की संख्या सैकड़ा पार कर रही थी लेकिन अब दहाई के अंक पर अटक गई है।
विज्ञापन

राजस्थान सरकार की ओर से लगाए गए शिविर में 21 जून को 78, 22 को 123, 23 को 119, 24 को 143, 25 को 42, 26 को 29, 27 जून को 67 पीड़ित घर भेजे। बिहार सरकार की ओर से रेलवे स्टेशन पर लगाए शिविर में 24 जून को 22, 25 को 21, 26 को 24, 27 जून को 95 पीड़ितों को घर तक पहुंचाया। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 294, पश्चिमी बंगाल सरकार की ओर से 675, महाराष्ट्र सरकार की ओर से 1793, उड़ीसा सरकार की ओर से 367 पीड़ित भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed