फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ट्रांसफार्मर फुंकने से रातभर रहे बेहाल

ट्रांसफार्मर फुंकने से रातभर रहे बेहाल

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। भीषण गर्मी ने बिजली ने भी परेशान किया। गणेशपुर में शनिवार रात को ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब डेढ़ से हजार की आबादी रातभर बेहाल रही। पीने तक को भी पानी नहीं मिल पाया। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गणेशपुर, गणेश चौक के पास लगा 400 केवी ट्रांसफार्मर रात 10.45 बजे फुंक गया। जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। पंखे और कूलर बंद हो गए। सो रहे और सोने की तैयारी कर रहे लोग गर्मी से बिलबिलाने लगे। गर्मी से परेशान लोग छत और सड़कों पर घूमने लगा। शुरू में तो लोगों को लगा कि शायद ट्रिपिंग की वजह से बिजली गुल हुई है। लेकिन, जब एक-दो घंटे तक भी लाइट नहीं आई तो लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। लोगों ने बिजलीघर और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंका है।
विज्ञापन

लोग पूरी रात कभी छत पर तो कभी सड़क पर घूमते रहे। आंखों में नींद और शरीर में थकावट थी। लेकिन, भीषण गर्मी के कारण लोगों को चैन नहीं मिला। जिनके घरों में इनवर्टर थे, वह कुछ देर तो आराम से रहे। लेकिन, रात में ही इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। बिजली नहीं होने से सुबह के समय लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्र है संडे था
गणेशपुर पूरी रात कोई सो नहीं पाया है। ऐसे में अच्छी बात यह रही कि लोगों को सुबह के समय ऑफिस आदि जाने की जल्दी नहीं थी। संडे होने की वजह से लोग इधर-उधर से पानी लाए और नहा धोकर, कुछ देर की नींद ली।

गणेशपुर का 400 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंक गया था। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। रविवार शाम से पहले विद्युत आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। -पंकज थपलियाल, एसडीओ, ऊर्जा निगम, रुड़की।



लो-वोल्टेज ने किया परेशान
रुड़की। बिजली होने के बाद भी लोग परेशान है। वजह है लो-वोल्टेज। लो-वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। शहर हो या फिर देहात सभी स्थानों पर लो-वोल्टेज ने बुरा हाल किया है। वोल्टेज कम होने की वजह से पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए 220 वोल्टेज की जरूरत होती है। लेकिन, फिलहाल शहर और देहात के अधिकतर क्षेत्रों में 70 से 150 के बीच ही वोल्टेज ही आ रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed