फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जागरूकता के लिए है जनतंत्र यात्रा : अन्ना

जागरूकता के लिए है जनतंत्र यात्रा : अन्ना

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शांतिकुंज में प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि राष्ट्र की जनता को जगाने के लिए वह जनतंत्र यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य जनजागरूकता है। संविधान में जो लिखा है, उसे जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

सोमवार को शांतिकुंज में 45 मिनट रुकने के दौरान अन्ना हजारे ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पंड्या और संस्था अधिष्ठात्री शैल दीदी से समाज विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समाजसेवी हजारे ने देव संस्कृति विवि के छात्र-छात्राओं से भी चर्चा की। कहा कि युवा समाज की दिशा बदलने में समर्थ हैं। युवाओं को समाज की कुरीतियों से लड़ने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि गायत्री परिवार पूरी तरह अन्ना हजारे के साथ है क्योंकि यह आंदोलन गैर राजनीतिक है एवं आमजनता के लिए है। इससे पूर्व अन्ना हजारे को युगऋषि द्वारा रचित साहित्य देकर और उपवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अन्ना ने गोल्फ कार से देव संस्कृति विवि के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण किया। इस यात्रा में पांच वाहन, एक रथ के साथ 30 लोगों की टोली चल रही है। उनके सहयोगी विनोद सिंह, मनीष, संतोष भारती, अजमेर शरीफ के सूफी मोहम्मद जिलानीइस जनतंत्र यात्रा के साथ चल रहे हैं। मौके पर प्रति कुलपति डा. चिन्मय पंड्या, शरद पारधी, कुलसचिव संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed