Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पर्वतों एवं वनों की देवी हैं चंडी, मनसा, अंजनी और सुरेश्वरी

पर्वतों एवं वनों की देवी हैं चंडी, मनसा, अंजनी और सुरेश्वरी

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्म शास्त्रों में पर्वतों एवं वनों पर बसी देवियों की महिमा अपार बताई गई है। भगवती तक पहुंचने में श्रद्धालु को जितना कष्ट करना पड़ा, उतना ही फल प्राप्त होता है। नवरात्र ऐसे पर्व हैं जिनमें भगवती को जो ध्याये, वही मनोवांछित फल पाए।
विज्ञापन

हरिद्वार नगरी में गंगा के समानांतर खड़ी दो पर्वत मालाएं हैं। एक पूरब दिशा में तो दूसरी पश्चिम दिशा में। इन्हीं शिवालिक पर्वत मालाओं पर मां चंडिका एवं मां मनसा अवस्थित हैं। दोनों मंदिर चूंकि बेहद चर्चित एवं व्यवस्थित हैं, अत: वर्ष भर यहां श्रद्धालुआें का तांता लगा रहता है। जब से दोनों मंदिरों पर जाने के लिए रज्जू मार्ग बने हैं, पर्वतों पर स्थित माताएं जन सुलभ हो गई हैं। मंशा पूर्ण करने वाली मनसा देवी पर धागे बांधने के लिए इन दिनों भक्तों का तांता लगा हुआ है। पैदल यात्रा करते हुए भी श्रद्धालु मनसा और चंडी देवी के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चंडी मंदिर के पास स्थित मां अंजनी के मंदिर में भी खासी भीड़ उमड़ रही है। मां अंजनी वस्तुत: महावीर बजरंग बलि की माता हैं जो इसी पूर्वी शिवालिक पर्वत माला पर अनादिकाल से विराजमान है। इस पर्वत को पुराणों में नील पर्वत भी कहा गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी शिवालिक पर्वत माला की तलहटी में मां सुरेश्वरी देवी स्थित हैं। मां सुरेश्वरी वन की देवी हैं तथा स्कन्द पुराण के केदार खंड में उनका विस्तृत वर्णन है। मां सुरेश्वरी देवी जिस पहाड़ी पर आसीन हैं, उसे केदार खंड में सूरकूट पर्वत कहा गया है। यह क्षेत्र इस समय राजाजी पार्क में है किंतु मंदिर तक आने-जाने में कोई रोकटोक वर्ष भर नहीं है। वन्य जीवों के कारण केवल प्रवेश द्वार पर जाने वालों की निगरानी की जाती है। इस मंदिर में भी पूरे नवरात्र श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस समय मंदिर में चल रहे शतचंडी यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed