{"_id":"12-58958","slug":"Haridwar-58958-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में शामिल करने को जुलूस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में शामिल करने को जुलूस, प्रदर्शन
Haridwar
Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। प्रस्तावित क्षेत्र को नगर निगम में शामिल न करने पर लोग अब एकजुट होकर सड़कों पर उतरना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शिवालिकनगर, सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, हरिलोेक, मंडी क्षेत्र और ग्राम जगजीतपुर के सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र को निगम में शामिल करने की मांग को जुलूस निकाला। साथ ही नगर निगम प्रशासक कार्यालय का घिराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी देवपुरा चौक पर एकत्र हुए। जहां से वह नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन मुख्य नगर अधिकारी जीवन सिंह नागन्याल को सौंपा। जिसमें पूर्व प्रस्तावित क्षेत्रों को निगम में शामिल करने का जीओ जारी करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। मुख्य नगर अधिकारी जीवन सिंह नागन्याल ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनके ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विधानसभा में आश्वासन देने के बाद भी सरकार पीछेे हट रही है। जनता को दिए जा रहे इस धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार देहात क्षेत्र के विधायक यतीश्वरानंद ने भी प्रदर्शनकारियों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा या तो प्रस्तावित क्षेत्रों की निगम में शामिल किया जाए या फिर इन क्षेत्रों के लिए नगरपालिका गठित की जाए। टिहरी विस्थापित क्षेत्र की राज्य आंदोलनकारी लज्जावती नौटियाल ने क्षेत्र की दुर्दशा को सामने रखा और निगम में शामिल करने के आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता काशीनाथ, महेंद्र चड्ढा, अनिल विहारी, केएल मल्होत्रा, सुभाष त्यागी अजीत वालिया, अनिल मिश्रा, राजेश जाटव समेत कई नेताओं ने धरने प्रदर्शन को संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, प्रदीप अग्रवाल, पूर्व सभासद जितेंद्र चौहान, दिनेश जोशी भी आंदोलन के समर्थन में उतरे।
इनसेट
सात से अनशन की चेतावनी
हरिद्वार। प्रदर्शनकारियों ने कहा 15 दिन में जीओ जारी न होने पर हरिद्वार के साथ ही देहरादून की सड़कों पर भी आंदोलन किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि सात मार्च से शिवालिकनगर चौराहे पर अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
इनसेट
प्रस्तावित परिसीमन में थे 45 वार्ड
- निगम के प्रस्तावित सीमा विस्तार में रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों के अलावा नौ राजस्व ग्रामों के आंशिक भाग को शामिल किया गया था। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार करीब 70 हजार की इस आबादी को शामिल किया जाना था। नए परिसीमन में निगम में पार्षदों के 45 वार्ड होने थे।
इनसेट
प्रस्तावित विस्तार में शामिल क्षेत्र
1. ग्राम सलेमपुर महदूद 2. रावली महदूद, 3. रानीपुर (शिवालिक नगर), 4. ज्वालापुर सुभाषनगर, 5. ज्वालापुर बाहरहदूद, 6. जगजीतपुर, 7. देवपुर आंशिक, 8. कड़च्छ विष्णुलोक कालोनी।
इनसेट
बोले प्रदर्शनकारी : सिंगल फोटो
- पहले नगर निगम में शामिल होने का लॉलीपाप दिखाया गया और अब इससे बाहर कर दिया गया है। यह क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। - सुभाष कपूर
- सरकार ने तमाशा बनाकर रख दिया है। निगम के प्रस्तावित क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद बाहर किए जाने का तर्क समझ नहीं आ रहा है। इन क्षेत्रों को निगम में शामिल करना होगा। - अर्जुन चौहान
- शहर से सटे क्षेत्र रहन-सहन सब तरह से शहरी हो गए हैं तो अब इन्हें निगम में शामिल करने में क्या दिक्कत आ रही है। जब तब निगम में शामिल नहीं किया जाता जंग जारी रहेगी। - सुरेश सिंह
- स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयार प्रस्ताव में हम नगर निगम में हैं तो फिर शासन ने किस आधार पर हमारे क्षेत्रों को बाहर कर दिया। देहरादून में बैठकर यहां के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। - राजेंद्र कुमार मौर्य।