{"_id":"12-58637","slug":"Haridwar-58637-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहान हत्याकांड की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहान हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
Haridwar
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा पर एक दिवसीय धरना दिया। इसमेें आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश चौहान की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। पार्टी के लोगों ने आरटीआई कार्यकर्ता के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है।
पार्टी के जिला संयोजक जेपी बडोनी ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश चौहान की हत्या में शामिल आरोपियों को राजनीतिक और प्रशासन के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए अभी तक मुख्य आरोपी दिलीप राणा पुलिस की पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के बाद ही जगदीश चौहान की हत्या का सच सामने आ सकेगा। पुलिस की और सीबीसीआईडी की जांच से जाहिर है कि उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिल सकता। आरोपियों के बाहर होने से पीड़ित के परिवार की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। ओपी मनचंदा ने कहा कि जगदीश चौहान समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके खुलासों के चलते ही उनकी हत्या की गई है। पूर्व में भी सीबीआई जांच की मांग की गई थी। सरकार को इस गंभीर मसले पर संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए। धरना देने वालों में घनश्याम साखला, अमजद अली, योगेश सक्सेना, महेश जोशी, विनोद इंद्रा, अश्वनी सैनी, वीर सिंह, आशीष गौड़, सुभाष भारद्वाज आदि उपस्थित थे।