{"_id":"12-58634","slug":"Haridwar-58634-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग, लाखों का सामान राख
Haridwar
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। सिंचाई विभाग की वर्कशाप कालोनी में दो कर्मचारियों के आवासों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
पठानपुरा स्थित सिंचाई विभाग की वर्कशाप कालोनी में सिंचाई कर्मी सुनील कुमार और साबिर के आवास आसपास हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से सुनील के आवास में आग लग गई। उस समय सुनील ड्यूटी पर गया हुआ था। घर में मौजूद उसकी मां ने आग लगी देखी तो वह शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागी, जिस पर आसपास के लोेग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक आग पड़ोस में रहने वाले साबिर के घर तक भी फैल गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में सुनील कुमार के घर में रखे दो फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड आदि सामान जल कर राख हो गया। साबिर के घर में भी काफी सामान जल गया। एफएसओ ने बताया कि दोनों घरों में आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की घटना से कालोनी में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन