फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महिला अस्पताल के पीछे नवजात का शव मिला

महिला अस्पताल के पीछे नवजात का शव मिला

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। महिला अस्पताल के पीछे झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही अस्पताल और आसपास की कालोनियों में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ब्रह्मपुरी इलाके में महिला अस्पताल की दीवार के पीछे झाड़ियों में एक नवजात का शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची। नगर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि नवजात बच्ची मृत अवस्था में झाड़ियों के बीच पड़ी हुई थी। उसके बाएं हाथ पर चोट का निशान था। हो सकता है कि यह निशान इसे फेंकते समय हो गया हो। कोतवाली प्रभारी ने बताया बच्ची के शरीर पर इसके सिवाय कोई निशान नहीं था। न ही इसे किसी जानवर आदि ने नोच रखा था। इसलिए आशंका है कि बच्ची को सुबह ही कोई फेंक कर चला गया होगा। नाल भी नवजात से ही जुड़ा हुआ है। महिला अस्पताल की दीवार के पीछे ही नवजात का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जो भी घटना के संबंध में सुन रहा था वह मौके पर पहुंच रहा था। इससे मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मलिन बस्ती ब्रह्मपुरी और आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही महिला अस्पताल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed