{"_id":"12-57365","slug":"Haridwar-57365-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूदर पर दरांती से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजूदर पर दरांती से हमला
Haridwar
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक मजदूर को घर में खीचकर उसपर दरांती से हमला किया गया। उसे बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस को इस संबंध में तहरीर दे दी गई है। रामपुर निवासी गुलशेर मजूदरी का काम करता है। उसका एक पड़ोसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को वह मजदूरी करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और मारपीट करते हुए दरांती से हमला कर दिया। हमले में गुलशेर को काफी चोटें आईं। इस बीच गुलशेर को छुड़ाने उसकी पत्नी आई तो उसे भी पीटा गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।