{"_id":"12-53642","slug":"Haridwar-53642-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण और ट्रैक्टर चालकों के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण और ट्रैक्टर चालकों के बीच विवाद
Haridwar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव और खनन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों को घेरकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
किशनपुर गांव के पास सोलानी नदी से दूसरे गांवों के लोग खनन के लिए आते हैं। ग्रामीण पहले से ही क्षेत्र में खनन करने और गांवों की सड़कों से खनन वाहनों के गुजरने का विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व आंदोलन भी किया था। शनिवार सुबह दो ट्रैक्टर चालक गांव के रास्ते सोलानी नदी में खनन के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उन्हें घेर लिया। काफी समय गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहा। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीण राजपाल, इसम, सतपाल, विकास, सुरेंद्र, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि सोलानी में किसी भी कीमत पर खनन नहीं करने दिया जाएगा। खनन के कारण बरसात के समय पानी आने पर जमीन के कटाव का खतरा बढ़ जाता है।