{"_id":"12-53511","slug":"Haridwar-53511-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने पार्किंग शुल्क पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने पार्किंग शुल्क पर ठेकेदार को नोटिस
Haridwar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिला अस्पताल परिसर में मनमाने पार्किंग शुल्क वसूलने और गलत पार्किंग रेट के बोर्ड लगाने पर अस्पताल प्रशासन सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रमुख अधीक्षक ने स्टैंड संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।
स्टैंड संचालक द्वारा मनमाना किराए वसूलने और किराए सूची में प्रमुख अधीक्षक लिखा जाने से नाराज जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. अजब सिंह रावत ने स्टैंड संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रमुख अधीक्षक ने स्टैंड संचालक को न्यूनतम पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश दे दिए हैं। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल कमेटी नई किराया सूची जारी करेगी। इसके लिए एक प्रस्ताव कमेटी में पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टैंड संचालक ने तीन माह में जो भी ज्यादा पार्किंग शुल्क वसूला है। उसकी रिकवरी के प्रयास किए जाएंगे। प्रमुख अधीक्षक के मुताबिक नई पार्किंग शुल्क का बोर्ड जल्द लगवाया जाएगा।