{"_id":"12-53384","slug":"Haridwar-53384-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग में जगत ने जीता स्वर्ण पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग में जगत ने जीता स्वर्ण पदक
Haridwar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के जवान दिल्ली में हो रही खेल प्रतियोगिता में 21 मैडल जीतने में कामयाब रहे। पाई। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बाक्सिंग में जगत बेलाल ने स्वर्ण पदक और कमला, राहुल हेमंती ने सिल्वर मैडल पर कब्जा किया।
दिल्ली में सीआरपीएफ की ओर से आयोजित 61वीं आल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता में पुलिस कुश्ती, जूडो, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग और बाक्सिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। 16 नवंबर से शुरू हुई ये प्रतियोगिता 20 नवंबर को संपन्न हो गई। मंगलवार को आखिरी दिन बाक्सिंग में हेड कांस्टेबल जगत बेलाल ने उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाया। हेड कांस्टेबल कमला बिष्ट, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल हेमंती मेहता ने सिल्वर मैडल पर कब्जा किया। कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल अमित पोखरियाल, सिपाही मनोज सिंह, कांस्टेबल विनीता मेहर, कांस्टेबल पूजा वर्मा और प्लाटून कमांडर मंजरी नेगी ने कांस्य पदक हासिल किए। उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खेल अधिकारी हीरा सिंह रौथाण ने बताया कि दिल्ली में पांच दिन चली प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने 21 पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तराख्ंाड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड देहरादून के सचिव दीपम सेठ, 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक मुख्तार मोहसिन और सहायक सेनानायक हरीश चंद्र सती ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी।