{"_id":"12-53309","slug":"Haridwar-53309-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपाल और मदन का स्वर्ण पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपाल और मदन का स्वर्ण पर कब्जा
Haridwar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। आल इंडिया खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के जवानों ने जीत का परचम लहराया है। एक ओर कृपाल और मदन ने स्वर्ण पर कब्जा किया तो दूसरी ओर कृष्ण दिल्ली से प्रदेश के लिए चांदी लाने में कामयाब रहे। सुमित, ऋतु और रजनी ने कांस्य पदकों से राज्य की झोली भर दी।
दिल्ली में 16 नवंबर से 61वीं आल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को राज्य के पुलिस जवानों ने सात पदकों पर कब्जा किया। कृपाल सिंह ने जिम्नास्टिक के पामल हार्स में सोना हासिल किया। हेड कांस्टेबल मदन ने पेलर बार में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटक लिया। कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने पेलर बार में रजत पदक हासिल किया। कांस्टेबल सुमित ने बाल्टिंग हार्स में कांस्य पर निशाना साधा। ऋतु जोशी ने जूडो के 51 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। रजनी बिष्ट ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक लेकर राज्य का नाम रोशन किया। उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने वाले जवानों को पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड देहरादून के सचिव दीपम सेठ और 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक मुख्तार मोहसिन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।