{"_id":"12-53184","slug":"Haridwar-53184-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में चोरी का प्रयास करते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में चोरी का प्रयास करते दबोचा
Haridwar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। टीवी कंपनी में चोरी का प्रयास कर रहे चोर को सुरक्षाकर्मी ने धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
मंगलौर में मंडावली गांव के पास एक टीवी फैक्ट्री है। शुक्रवार की रात एक बाइक सवार फैक्ट्री के बाहर पहुंचा और बाइक खड़ी कर मौका पाकर फैक्ट्री में दाखिल हो गया। फैक्ट्री में आहट होने पर सुरक्षाकर्मी नीरज निवासी झबीरन ने आरोपी को घेरने का प्रयास करते हुए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरखान निवासी बोझाहेड़ी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।