{"_id":"12-53121","slug":"Haridwar-53121-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, गंभीर
Haridwar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन करंट से झुलस गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कस्बा स्थित हैदरी चौक पर 400 केवी लाइन के एक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। संविदा पर ऊर्जा निगम में कार्यरत लाइनमैन इरशाद उर्फ लाला निवासी मोहल्ला सैनीपुरा शट डाउन लेकर खराबी ठीक करने के लिए वहां पहुंचा। वह विद्युत पोल पर चढ़कर जंफर ठीक कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया और इरशाद झटका खाकर पोल से नीचे गिरा। करंट लगने और नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रुड़की स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
आखिर किसने चालू की लाइन
लाइनमैन शट डाउन लेकर लाइन पर काम रहा था। लेकिन इसके बावजूद लाइन में करंट आ गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज कंसल का कहना है कि वह इस बात की जांच की जाएगी कि लाइन में कैसे करंट आया। आखिर किसने लाइन चालू की। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के कारण फाल्ट सही करने के लिए भी देर शाम तक कोई ऊर्जा निगम कर्मी नहीं पहुंचा। जिसके कारण इस ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में अंधेरा छाया रहा।