{"_id":"12-53119","slug":"Haridwar-53119-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबालपुर मिल ने सौंपा भुगतान का चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकबालपुर मिल ने सौंपा भुगतान का चेक
Haridwar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झबरेड़ा। इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन और भारतीय किसान क्लब की संयुक्त बैठक में बकाया गन्ना भुगतान पर वार्ता की गई। दोनों पक्षों की सहमति पर मिल ने साढ़े छह करोड़ के भुगतान का चेक गन्ना समिति सचिव को सौंप दिया। वहीं मिल का पेराई सत्र 26 नवंबर को शुरू करने की सहमति पर भी दोनों पक्षों की मुहर लग गई है।
शुक्रवार को दोपहर बाद मिल परिसर में शुगर मिल प्रबंधन और किसानों की वार्ता हुई। मिल प्रबंधन ने 28 नवंबर तक तमाम भुगतान देने को कहा लेकिन किसानों ने 28 नवंबर का चेक तुरंत सचिव प्रदीप को देने की मांग की। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने साढ़े छह करोड़ का बकाया भुगतान समिति सचिव को सौंप दिया। मनमोहन शर्मा ने बताया कि चेक 28 नवंबर का है अगर मिल को बैंक से नगदी जल्द मिल गई तो 28 नवंबर से पहले भी भुगतान किया जा सकता है। मिल के जनसंपर्क अधिकारी पवन तोमर ने बताया कि मिल गेट पर 26 नवंबर और मिल केंद्रों पर 24 नवंबर को तोल शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेराई सत्र भी ट्रायल के बाद चार दिन बाद शुरू किया जा सकता है। इस मौके पर जसविंदर सिंह, ओपी सिंह, कटार सिंह, तेजपाल सिंह, शेर सिंह, अल्लादिया, रमेश, राजकुमार, विजय आदि मौजूद थे।