{"_id":"12-53065","slug":"Haridwar-53065-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको मिलेगा आधी छूट पर गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको मिलेगा आधी छूट पर गेहूं का बीज
Haridwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। प्रदेश सरकार ने किसानों को दीपावली का तोहफा देते हुए सभी को आधी छूट वाला गेहूं का बीज देने का शासनादेश जारी कर दिया है। शुक्रवार से किसानों को आधी छूट वाला बीज मिलना शुरू हो जाएगा। अभी तक जिले की कुछ चयनित ग्राम पंचायतों में ही आधी छूट का बीज मिल रहा था। सरकार के इस निर्णय का किसानों ने स्वागत किया है।
कृषि विभाग की ओर से बीज ग्राम योजना के अंतर्गत किसानों को पिछले साल तक गेहूं का बीज आधी छूट पर मुहैया कराया था। लेकिन इस वर्ष सरकार ने इसमें कटौती कर दी थी। चयनित ग्राम पंचायतों के किसानों को ही आधी छूट का बीज मुहैया कराने के लिए विभाग की ओर से जिले के लिए महज एक हजार कुंतल बीज भेजा गया। जिससे सरकारी केंद्रों पर आधी छूट का बीज लेने के लिए पहुंच रहे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा था। सरकार ने दीपावली के मौके पर आधी छूट का बीज सभी काश्तकारों को देने का निर्णय लिया। इसका शासनादेश जारी होते ही अधिकारियों ने भी ब्लाक प्रभारियों को सभी किसानों को गेहूं का बीज आधी छूट पर देने के निर्देश दे दिए हैं।
पांच प्रजातियाें का बीज है उपलब्ध
सरकारी केंद्रों पर पांच प्रजातियों का गेहूं का बीज उपलब्ध है। इनमें पीबीडब्ल्यू 17, पीबीडब्ल्यू 550 अगेती एवं यूपी 2425, पीबीडब्ल्यू 226, पीबीडब्ल्यू 154 पछेती बुआई के लिए उपयुक्त है। जिले के किसानों को छह हजार कुंतल बीज बांटा जाना है। जिसमें प्रत्येक किसान को 20 किलो गेहूं का बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार अब जिले के सभी किसानों को आधी छूट का बीज दिया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लाक प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। किसान केंद्रों से आधी छूट का बीज खरीद सकते हैं।
- जेपी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार