{"_id":"12-53056","slug":"Haridwar-53056-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहन समेत तीन गिरफ्तार
Haridwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान चोरी की एक इनोवा कार के साथ वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर मंडावली से चोरी हुए एक ट्रक को भी बरामद किया है।
कोतवाली में सीओ कमलेश उपाध्याय ने बताया कि 14 नवंबर की रात को पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। गंगनहर पुल के पास इनोवा कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें सवार लोगों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। जिनकी पहचान अशोक अवस्थी दिल्ली गेट थाना शाहदरा, शाकिर उर्फ अरिविंद शकूर बस्ती रेलवे कैंप नई दिल्ली और अंकित त्यागी चितवाना शेरपुर, परीक्षितगढ़ मेरठ के रूप में हुई।
इनोवा कार भी चोरों ने नौ नवंबर को दिल्ली के पटेल नगर स्थित मैसूर ट्रैवल्स से गढ़ मुक्तेश्वर के लिए बुक कराई थी। चोरों ने चालक के हाथ पैर बांधकर फेंक दिया और कार लूट ली। सीओ ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली से लूटा गया ट्रक भी सिडकुल हरिद्वार से बरामद किया है। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीआईजी ने पांच हजार रुपये और एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाली निरीक्षक पंकज गैरोला, एसएसआई गिरीश चंद शर्मा, उमेश कुमार, दीप कुमार, महेश्वर प्रसाद पूर्वाल, नंद किशोर, पप्पू कश्यप, संदीप, हरीश कन्याल शामिल थे।