{"_id":"12-53049","slug":"Haridwar-53049-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी किशोर का सुराग नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी किशोर का सुराग नहीं
Haridwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लक्सर। मथाना गांव से लापता किशोर का चौबीस घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीणाें के साथ फिर से आसपास के जंगलाें में कांबिंग की। परिजन बार-बार अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
खानपुर थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी प्रीतम का पुत्र रजनीश (17) कक्षा दस का छात्र है। बुधवार शाम को वह गोवर्धन पूजा के लिए खेत से गन्ना लाने के निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणाें और खानपुर पुलिस के साथ जंगल में रजनीश की तलाश की। लेकिन, कोई अता-पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को खानपुर पुलिस ने रजनीश की गुमशुदगी दर्ज कर करीब 150 से अधिक ग्रामीणाें के साथ दिनभर मथाना और आसपास के जंगलाें में खोजबीन की। वहीं रजनीश के परिजन उसका अपहरण किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजनाें का कहना है कि रिश्तेदाराें और जान पहचान वालों के यहां तलाश की गई है, लेकिन रजनीश का कुछ पता नहीं चल सका है।