{"_id":"12-53048","slug":"Haridwar-53048-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा
Haridwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि बुधवार रात को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान आवास विकास के समीप पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम सौरव निवासी मकतूलपुरी बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।