{"_id":"12-52991","slug":"Haridwar-52991-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रुपये साथ ले गए थे लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख रुपये साथ ले गए थे लापता छात्र
Haridwar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नौ नवंबर को लापता हुए दसवीं कक्षा के दोनों छात्र घर से 12 लाख रुपये की रकम लेकर निकले थे। इसका खुलासा होने पर अब पुलिस की चिंता बढ़ गई है। छात्रों की तलाश में पुलिस की टीम यमुनानगर समेत कई जगह के लिए रवाना की गई है।
नौ नवंबर को एक ही स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र सुभाषनगर निवासी अंकित और नेहरू नगर निवासी स्पर्श संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनाें की गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी थी। दोनों ही छात्रों के लापता होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी महेश चंद जोशी ने बताया कि एक छात्र अपने घर से करीब 12 लाख रुपये की नकदी लेकर गया था। छात्र के परिजन ने एक प्लाट बेचकर यह नकदी जुटाई थी। छात्राें के नकदी ले जाने की जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। इतनी बड़ी रकम होने से छात्रों की सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों छात्रों के साथ एक और अन्य छात्र भी नौ नवंबर को लापता हुआ था। लेकिन वह उसी दिन वापस आ गया था। उसने बताया था कि अंकित और स्पर्श के साथ उसने हरिद्वार के एक हॉल में पिक्चर देखी थी। उक्त छात्र की माने तो दोनाें ही गोवा जाने की बात कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि छात्राें की लोकेशन यमुनानगर में मिली है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, दोनाें छात्रों की तलाश में पुलिस की टीम यमुनानगर, मसूरी समेत अन्य जगह भेजी जा रही है। शीघ्र ही दोनाें छात्रों का सुराग लगा लिया जाएगा।