{"_id":"12-52937","slug":"Haridwar-52937-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में बिके चार लाख के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में बिके चार लाख के सिक्के
Haridwar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मुख्य डाकघर में सोमवार को सोने के सिक्कों की जमकर खरीदारी हुई। शाम होते-होते डाकघर में सिक्कों का स्टॉक खत्म हो गया। मुख्य पोस्टमास्टर केएस राणा ने बताया कि सोमवार को चार लाख रुपये के सोने के सिक्के बिके। एक दिन पहले धनतेरस पर तीन लाख रुपये के सोने के सिक्कों की बिक्री हुई थी। डाकघर से केवल दो दिन में सात लाख रुपये के सोने के सिक्के बेचे गए।