{"_id":"12-52841","slug":"Haridwar-52841-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर के लिए 11 बाल वैज्ञानिक चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर के लिए 11 बाल वैज्ञानिक चयनित
Haridwar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल के बाल भवन में आयोजित जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 11 बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
शनिवार को बीएचईएल सेक्टर एक के बाल भवन में ब्लाक स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस से चयनित हुए बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस कराई गई। इसमें विभिन्न स्कूलों से कामाक्षी चौहान, प्राची, शालिनी, ईशांत शर्मा, अविनाश शर्मा, मृणाल दास, शिरीन आर्डी, आकांक्षा दीक्षित, समरीन, अजय कुमार सैनी और अनुपम कुमार को चयनित घोषित किया गया। ये 11 बच्चे राज्य स्तरीय बाल कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे। चयनित बाल वैज्ञानिकाें को पुरस्कृत भी किया गया। समापन सत्र की अध्यक्षता ज्वालापुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फूल सिंह ने की। मुख्य अतिथि ईएमबी के अध्यक्ष एनके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही कल राष्ट्र के वैज्ञानिक बनकर नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विज्ञान शिक्षक मौजूद थे।