{"_id":"12-52831","slug":"Haridwar-52831-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा 10 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा 10 करोड़ का भुगतान
Haridwar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर/झबरेड़ा। शुगर मिल ने किसानों का सवा 10 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है। जिसमें उत्तम शुगर मिल ने सवा सात करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जबकि लक्ष्मी शुगर मिल ने तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
उत्तम शुगर मिल के महाप्रबंधक पीके सैनी ने बताया कि मिल ने लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति को छह करोड़ 72 लाख 26 हजार रुपये और ज्वालापुर गन्ना समिति को 53 लाख 15 हजार रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि किसानों का सत्र 2011-12 का पूरा भुगतान कर दिया है। लक्ष्मी शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि मिल ने किसानों के गन्ना भुगतान बकाया का तीन करोड़ रुपये गन्ना समिति इकबालपुर को दे दिया है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पूर्व गन्ना भुगतान किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।